65वीं रांची जिला सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता : मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, कांके ने अंडर-15 बालक वर्ग का खिताब जीतकर रचा इतिहास
रांची : 65वीं रांची जिला सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन रांची जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने गुब्बारे उड़ाकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जिले के सभी19प्रखंडों की अंडर-15बालक टीमों ने भाग लिया.
पूरे टूर्नामेंट में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, कांके के खिलाड़ियों ने अनुशासित खेल, बेहतरीन टीमवर्क और शानदार कौशल का प्रदर्शन करते हुए लगातार सभी मुकाबलों में विजय हासिल की. फाइनल मुकाबले में विद्यालय की टीम ने सेंट जॉन स्कूल को रोमांचक मुकाबले में4–3से पराजित कर65वीं रांची जिला सुब्रतो कप अंडर-15बालक वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया.
विद्यालय की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य आनंद प्रकाश मिश्रा ने विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि "यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का परिणाम है. हमें विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगे."
विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्रीकांत हरिकेश सहित सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने खिलाड़ियों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन एवं तकनीकी दक्षता का परिचय दिया. उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, विद्यालय परिवार के सहयोग तथा प्राचार्य के सतत मार्गदर्शन को दिया.
इस शानदार जीत से विद्यालय, अभिभावकों एवं पूरे कांके क्षेत्र में हर्ष का माहौल है. विद्यालय परिवार ने विजेता टीम को आगामी राज्य स्तरीय सुब्रतो कप प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन की.