Live

ट्रक के तहखाने से 61 किलो गांजा बरामद

नवादा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानिए कहां से लायी जा रही थी ये बड़ी खेप

P
Prasoon Pandeyलेखक

NAWADA :नवादा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है। पुलिस की माने तो ट्रक में तहखाना बनाकर गांजे की तस्करी हो रही थी, जिसके बाद पुलिस ने ये बड़ी कार्रवाई की है और एक तस्कर को धर-दबोचा है।


गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई

नवादा नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ये बड़ी कार्रवाई की है और ट्रक के तहखाने से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस ने ट्रक के तहखाने से 61 किलो गांजा बरामद किया है।


बताया जा रहा है कि गांजे की खेप झारखण्ड से गया लायी जा रही थी, इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने ये बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के सनदोहरा गांव निवासी विशेश्वर पासवान का पुत्र सुबोध पासवान है।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें