54 करोड़ की बड़ी आबादी वाला बाजार बिहार में
निवेश की अपील करते हुए शाहनवाज हुसैन ने ऐसा क्यों कहा, पढ़े यहां
पटना : देश के दूसरे हिस्सों में सफलता से उद्योग चला रहे बिहारी अपने उद्योग का नया विस्तार बिहार में करें। बिहार और इसके आसपास 54 करोड़ की आबादी का बड़ा बाजार उपलब्ध है। बिहार में उत्पादन करिए और पूर्वोत्तर भारत के सभी राज्यों के साथ नेपाल, बर्मा, बांग्लादेश समेत पड़ोसी मुल्कों में भी बेचिए। बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने निवेशकों से बिहार में निवेश की अपील करते हुए ये बातें कही हैं।
उन्होंने कहा कि दक्षिण और पश्चिम के राज्यों से बनकर सामान बिहार या पूर्वोत्तर भारत के राज्यों या इधर की सीमा से सटे पड़ोसी मुल्कों तक पहुंचने में न सिर्फ समय की बर्बादी होती है बल्कि ट्रांसर्पोटेशन कॉस्ट भी काफी बढ़ जाता है। सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हमने बिहार के औद्योगिक क्षेत्रों की जमीन बेहद सस्ती कर दी है। आकर्षक पॉलिसी के जरिए बहुत से इंसेंटिव्स का प्रावधान किया है। बिहार में उद्योग का शानदार माहौल भी है। उन्होंने कहा कि बिहार की सस्ती श्रम शक्ति, उद्योग की सस्ती जमीन और अऩ्य संसाधनों का लाभ उठाते हुए बिहार में बनाईए और बिहार और आसपास के बड़े बाजार पर मजबूत पकड़ बनाईए।
बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने मीडिया से बात करते हुए कही। सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में बड़े निवेश की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन बिहार के हर जिले में उद्योगों की स्थापना का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में उद्योग की सफलता के लिए सभी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। आधारभूत संरचना का विकास भी उद्योग के अनुकूल हो चुका है । जरुरत बस इतनी है कि उत्पादन लागत कम रखने के लिए बिहार में निवेश का इरादा कर लें। बिहार की जनता से लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरी सरकार बिहार में उद्योगों की स्थापना को आसान बनाने के लिए तत्पर है और यहां उद्योगों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सभी स्थितियां अनुकूल हैं।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।