BIHAR
पटना में 52वीं जूनियर नेशनल बालक कबड्डी चैंपियनशिप का आगाज, CM सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
बिहार की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में 52वीं जूनियर नेशनल बालक कबड्डी चैंपियनशिप की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस मौके पर खेल मंत्री श्रेयसी सिंह और खेल विभाग के सचिव रवींद्रन शंकरण भी मौजूद रहे।
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर की 29 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 1 से 4 नवंबर तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। अलग-अलग टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
इस प्रतियोगिता की खास बात यह है कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रो कबड्डी लीग के स्काउट्स की भी नजर रहेगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है।प्रतियोगिता के आयोजन से बिहार में कबड्डी को बढ़ावा मिलने के साथ युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने का मंच मिलेगा।
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।