Live

50 हजार का इनामी रमेश हेम्ब्रम चढ़ा पुलिस के हत्थे

हत्या,लूट जैसे कई मामलों में था फरार, पढ़े पूरी खबर

A
ASHISH KUMARलेखक

जमुई: बरहट थाना क्षेत्र के दोवाटिया निवासी कुख्यात अपराधी रमेश हेंब्रम उर्फ बादल को बांका जिले कि पुलिस ने गिरफ्तार किया है. रमेश हेंब्रम की गिरफ्तारी बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत अति नक्सल प्रभावित लकराजोर गांव से किया गया. रमेश कई बार तो पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा. लेकिन बांका जिले के पुलिस की आंखों में धूल नहीं झोंक पाया और गिरफ्तार हो गया.

रमेश हेंब्रम पर बरहट थाना में हत्या, लूट, डकैती जैसे दर्जनों अपराधिक मामले दर्ज है. अब इसकी गिरफ्तारी के बाद हत्या लूट डकैती जैसे मामलों में अब थोड़ी कमी आएगी. क्षेत्र में इसकी काफी दबदबा रहा. पुलिस को लंबे समय से तलाश थी. बताते चलें कि वर्ष 2015 में जमुई कोर्ट हाजत से सेंघ काटकर फरार हो गया था. रमेश हेंब्रम पर 50000 का इनाम भी राज्य सरकार ने घोषित कर रखा था.

रमेश हेम्ब्रम की गिरफ्तारी से डकैती ,लेवी,अपहरण ,रंगदारी, हत्या,लूट जैसी वारदातों पर अंकुश लगेगी. बताते चले कि बरहट में सड़क निर्माण और नहर के निर्माण में कंपनी के कर्मचारियों से लेवी मांगी थी. जिसके तहत बरहट थाने में FIR दर्ज कराया गया था.बरहट थाना में आधे दर्जन से अधिक मामले दर्ज है.

सदानन्द कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें