Live

503 जवानों का पासिंग आउट परेड संपन्न

SSB आईजी ने ली जवानों की सलामी, विभिन्न हिस्सों मे देंगे योगदान

A
ASHISH KUMARलेखक

सुपौल : आज का दिन सुपौल ही नही बिहार के लिए खास है। आज बिहार के एकलौते एसएसबी ट्रेंनिग कैंप आसनपुर कुपहा में देश के विभिन्न राज्यों से रिक्रूट किये गये जवानों ने आज देश सेवा की शपथ लेकर पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। कुल 503 जवानों की सलामी एसएसबी के आईजी पंकज दराद ने लिया।

NH 57 के किनारे आसनपुर कुपहा के पास स्थित इस कैंप में आज इस पासिंग आउट परेड के लिए भव्य तैयारी की गयी थी। जिसमें आईजी सहित डीआईजी राजीव राणा भी शामिल हुए। देश के चौथे और बिहार के एकलौते एसएसबी ट्रेनिंग कैंप में पासिंग आउट परेड की कुछ झलकियां।

इस ट्रेनिंग कैंप में बिहार ही नही देश के कई राज्यों से देश सेवा के लिए चुने इन जवानों की 44 सप्ताह की ट्रेनिंग इस पासिंग आउट परेड के साथ संपन्न हो गयी। अब ये जवान देश के विभिन्न हिस्सों में बार्डर पर देश की रक्षा में रहेंगे। आज इस कार्यक्रम को लेकर एसएसबी के द्वारा भव्य तैयारी की गयी। जिसमें आईजी, एसएसबी और डीआईजी शामिल हुए। 2018 में उद्धाटन के बाद ये दुसरी बार पासिंग आउट परेड संपन्न हुआ है।

आज जिन राज्यो के जवानों ने इस ट्रेंनिग कैंप से ट्रेनिंग लेकर पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया ,बिहार से 75, झारखंड 63, आंध्रप्रदेश 26, असम 38, छत्तीसगढ़ 18, हरियाणा 15, महाराष्ट्र 53,ओडिसा 29,राजस्थान 14,त्रिपुरा 38,उत्तरप्रदेश 60,वेस्ट बंगाल के 74 जवान शामिल है।

बिहार दिवस से ठीक एक दिन पहले राज्य एक छोटे से जिले से ट्रेनिग लेकर ये जवान अब देश के विभिन्न हिस्सों में अपना योगदान देंगे। पासिंग आउट परेड के बाद जवानों ने अपनी युद्ध कला का नयाब परिचय दिया। समतल हो पहाङ कैसे युद्ध लड़ा जाना है साथ ही हथियार के बिना भी युद्ध लड़ने के कौशल को जवानों ने लोगो के सामने प्रस्तूत किया।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें