Live

BIG BREAKING

सीवान में ट्रेन से कटकर 4 लोगों की दर्दनाक मौत, ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा, मची चीख-पुकार

P
Prasoon Pandeyलेखक

SIWAN :सीवान से बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि सीवान-गोरखपुर रेलखंड पर मैरवा स्टेशन के नजदीक लक्ष्मीपुर रेलने लाइन के पास की है, जहां ट्रेन से कटकर 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी है।

ट्रेन से कटकर 4 लोगों की दर्दनाक मौत

इस हादसे में दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि गेहूं की कटनी कर महिलाएं घर लौट रही थीं, तभी दो बच्चे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गये। दोनों बच्चों को बचाने के दौरान ही दोनों महिलाएं भी ट्रेन की चपेट में आ गईं, जिससे 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी है।

जानकारी के मुताबिक सभी मृतक एक ही परिवार के हैं और ये सभी लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले हैं। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें