Live

अपराध की योजना बनाते पकड़े गए 4 अपराधी

लूट की बड़ी वारदात को देते थे अंजाम, ढाई लाख कैश भी बरामद

P
Prasoon Pandeyलेखक

MUZAFFARPUR :मुजफ्फरपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मुजफ्फरपुर की पुलिस ने अपराध पर लगाम लगाने को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मुंशी लूट कांड में संलिप्त 4 अपराधियों को दबोचा है, जिनके पास से ढाई लाख रुपए कैश के साथ 3 लोडेड पिस्टल बरामद किया है।

यह कार्रवाई सकरा इलाके म‌ें की गई है। यह अपराधी इलाके में उत्पात मचा रखा था। लगातार व्यवसायियों को निशाना बना रहे थे। हाल में ही व्यवसायी के मुंशी से 15 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। विरोध करने पर बदमाशों ने मुंशी को गोली मार दी, जिसके बाद वरिय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व एक टीम गठित गई।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि 4 अपराधकर्मी एक बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में है, जिसके बाद छापेमारी की गई और मौका-ए-वारदात से दबोच लिया गया, जिसके पास से तीन लोडेड पिस्टल बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान सभी ने मुंशी पर गोलीबारी और लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

वहीं, लूटी हुई राशि में ढाई लाख रुपए पुलिस को सौंपा। वहीं, इस मामले पर‌ डीएसपी ईस्ट -2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान चार शातिर बदमाश को हथियार और ज़िंदा कारतूस के साथ पकड़े गया हैं। लूट, हत्या जैसी संगीन वारदात को अंजाम दिया करते थे। बीते दिन पूर्व मुरौल में एक व्यवसायी के मुंशी को गोली मारकर 15 लाख की लूट लिया था, जिस मामले में यह सभी आरोपी संलिप्त हैं। जिसमें ₹2.50 लाख रुपए को बरामद किया गया है। कांड दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें