37वें राष्ट्रीय खेल 2023
हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह समेत अन्य पदाधिकारी शुभंकर लॉन्च समारोह में पहुंचे गोवा
गोवा : 37वें राष्ट्रीय खेल 2023 के शुभंकर लॉन्च समारोह में भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पी.टी उषा, कोषाध्यक्ष सहदेव यादव, सदस्य अमिताभ शर्मा, ओलंपियन योगेश्वर दत, डोला बनर्जी, हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों एवं गोवा सरकार के पदाधिकारी आज गोवा पहुंचे. गोवा में 37वीं राष्ट्रीय खेल आयोजित होने वाले स्टेडियम का निरीक्षण किया.
इसी वर्ष गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन होना है. जिसके शुभंकर का लॉन्च आज गोवा में गोवा के मुख्यमंत्री ,भारत सरकार के खेल मंत्री आदि के हाथों होना है. इसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह एवं अन्य खेल हस्तियां गोवा पहुंचे हैं.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।