Live

3024 गरीब परिवारों को PM मोदी का तोहफा

345 करोड़ से बनकर तैयार हुआ नवनिर्मित फ्लैट

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

PATNA- नरेंद्र मोदी आज गरीब परिवारों को सौगात देने वाले हैं। देश की राजधानी नई दिल्ली में झोपड़पट्टी में रहने वाले गरीब परिवारों को नवनिर्मित फ्लैट आज हैंड ओवर किया जाएगा। इस योजना के प्रथम चरण के दौरान 345 करोड़ रुपए की लागत से 3024 फ्लैट बनाए गए हैं। पीएम मोदी आज ना सिर्फ इस योजना का शुभारंभ करेंगे बल्कि लोगों के बीच खुद से फ्लैट का चाभी भी वितरण करेंगे।

पत्रकारों से बात करते हुए इस योजना का लाभ पाने वाले एक आदमी ने बताया कि मोदीजी से पहले कई नेता हमारे झोपड़पट्टी में आते थे, हमें दिलासा देकर चले जाते थे। कोई हमारे लिए कुछ नहीं करता था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे दर्द को समझा। हम लोगों के लिए काम किया। परिणाम स्वरूप आज हम लोगों के नवनिर्मित फ्लैट अर्थात आलीशान मकान मिलने जा रहा है। इस अवसर पर हम पीएम मोदी और केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हैं।

एक अन्य महिला हंसते हुए कहती है कि हमने सपने में भी नहीं सोचा था कि हमें अपना फ्लैट मिलेगा, लेकिन पीएम मोदी की इस घोषणा के बाद हमें लग रहा है कि वह दिन आ गया है जब हमारे पास भी अपना आशियाना होगा। अब पानी के लिए घंटों लाइन नहीं लगना होगा। पीएम मोदी को धन्यवाद करती हूं।

बताते चलें कि इस नवनिर्मित फ्लैट में परिवार को ध्यान में रखकर सभी जरूरतों को पूरा किया गया है। फर्श पर टाइल्स लगाए गए हैं। बाथरूम और किचन अटैच होने के साथ—साथ 24 घंटे पानी की सुविधा भी दी गई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें