3 बच्चों की मां से इश्क़ पड़ा महंगा
रात के अंधेरे में करने पहुंचा दीदार, जानें फिर क्या हुआ
भागलपुर : आशिक़ मिजाजी का अंजाम कभी कभी जानलेवा साबित हो जाता है। 3 बच्चों की मां के इश्क़ में पागल एक शख्स देर रात अपने माशूका से मिलने पहुंचा तो शायद उसने सोचा भी नहीं होगा कि वह अपनी मौत की तरफ अपना कदम बढ़ा रहा है। भागलपुर से कुछ ऐसी ही दिल दहलाने वाली खबर सामने आया है।
मामला भागलपुर के कहलगांव सनोखर से सामने आया है जहां युवक 3 बच्चों की मां के इश्क़ में इस कदर दिवाना हो गया कि उसे लोकलाज की भी परवाह नहीं रही। शख्स बीती रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर जा पंहुचा। घर के लोगों ने उसे चोर समझ कर घेर लिया और जमकर धुनाई कर दी। लोगों ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान बांका अमरपुर के गोरगामा के युवक नीतीश कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
वहीँ सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ग्रामीणों ने उस युवक को चोर समझकर पीटा लेकिन उसके पति ने बताया इस युवक से मेरी पत्नी का अवैध संबंध था। इस पूरे मामले पर सनोखर थाना की पुलिस जांच में जुट गई है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।