Live

24 घंटे विद्युत आपूर्ति की मांग

लचर विद्युत व्यवस्था के खिलाफ उपभोक्ताओं ने किया आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, NH को घंटो रखा बाधित

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लातेहार : जिले में बिजली की बदहाल स्थिति के खिलाफ बालूमाथ के उपभोक्ताओं ने आज सड़क पर उतर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया. आक्रोशित लोगों ने इस दौरान रांची-चतरा मुख्यमार्ग एनएच-99 को घंटों जाम रखा. इसके कारण चिलचिलाती धूप में राहगीर समेत यात्री हलकान रहे.


आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और 24 घंटे बिजली बहाल करने की मांग की. इधर प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में तापमान 45 डिग्री के पार है. इसके बावजूद विभाग बिजली देने में असफल है. इससे क्षेत्रवासी हलकान हैं.

उपभोक्ताओं ने कहा कि प्रदर्शन को लेकर पूर्व में जिलाधिकारी एवं विभाग को अवगत कराया गया था. बावजूद विभाग अनसुनी कर बैठी है. इससे आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बाध्य होकर सड़क पर उतरा है. लोगों ने कहा कि जब तक क्षेत्र में24घंटे बिजली देने का आश्वासन विभाग द्वारा नहीं दिया जाता तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें