Live

24 घंटे के अंदर मिले अपहृत शिक्षक

20 लाख फिरौती के लिए भतीजे ने रची साजिश, जानें मामला

A
ASHISH KUMARलेखक

फारबिसगंज : खबर है फारबिसगंज से जहां एक शिक्षक के अपहरण कांड मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शिक्षक का अपहरण एक सप्ताह पूर्व ही कर लिया गया था। शिक्षक का अपहरण उसके भतीजे ने ही 20 लाख रुपये फिरौती के लिए अपहरण कर लिया था। वहीँ पुलिस ने शिक्षक को 24 घंटों के अंदर ही बरामद कर लिया।

मामला फारबिसगंज के मझुआ इलाके का बताया जा रहा है शिक्षक शंकर मंडल का उसके भतीजे ने ही 20 लाख रुपये फिरौती के लिए अपहरण कर लिया था। मामले में पुलिस ने फारबिसगंज कालेज चौक से किडनैपर भतीजे को दबोच लिया और अपहृत शिक्षक को 24 घंटों के अंदर ही बरामद कर लिया।

वहीँ इस मामले की जानकारी देते हुए अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि किडनैपर नेपाल की जेल में भी अपहरण कांड में सजा काट चुका है। पिछले दो माह पूर्व ही सात साल बाद छुट कर आया था। इस अंतरराष्ट्रीय गिरोह के अपराधियों के साथ घटना को अंजाम देने का कार्य करता था। गिरफ्तार अपराधी पर लगभग आधा दर्जन आपराधिक मामले भी फारबिसगंज थाना में दर्ज हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें