Hindi News / Siwan में अपराधियों ने मचाया तांडव, ज्वेलरी शॉप में बोला धावा, व्यवसायी को...

Siwan में अपराधियों ने मचाया तांडव, ज्वेलरी शॉप में बोला धावा, व्यवसायी को मारी गोली

Edited By:  |
23150

सीवान बिहार के सीवान जिले के अपराधियों में पुलिस का ख़ौफ़ बिल्कुल नही दिख रहा है, उन्होंने खुलेआम पुलिस को चुनौती देते हुए एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार कर करोड़ो की लूट की घटना को अंजाम दिया है।

लूट की यह घटना सिवान नगर थाना क्षेत्र के कसेरा टोली की हैं जहां अपराधियों ने शहर के बीचों बीच स्थित एक ज्वेलरी शॉप से करोड़ों के आभूषण लूट लिए .इस दौरान वीरोध करने पर बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसाई सुभाष प्रसाद को गोली मार दी.घायल स्वर्ण व्यवसाई को सिवान के सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है .

चार बाइक पर आठ की संख्या में आये बेखौफ अपराधी

सुभाष प्रसाद के पुत्र और होटल सफायर इन के मालिक रूपेश कुमार ने बताया की बीती शाम चार बाइक पर सवार आठ की संख्या में आये अपराधी दुकान में घुस गए और आते ही दुकान में बैठे व्यवासायी पर पिस्तौल तान दिया.इसके बाद दुकान में रखे करोड़ों की ज्वैलरी लूट ली, और उनके गले की सोने की सिकड़ी भी ले ली ,लूटने के क्रम में घटना का विरोध करने पर स्वर्ण व्यवसाई को पैर में गोली मार दी.घायल स्वर्ण व्यवसाई का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा हैं,जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

वारदात की सूचना पाकर पहुंची पुलिस..

वारदात की सूचना मिलते ही एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय, नगर थाना और सराय ओपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान मे लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच कर अपराधियों की पहचान में जुटी है.इस घटना को लेकर पुलिस ने एक मामला भी दर्ज किया है.

सीवान से निरंजन की रिपोर्ट