राजधानी राँची में एक लाख कैश के साथ 10 जुआरी गिरफ्तार
Edited By:
|
Updated :16 Sep, 2021, 12:00 AM(IST)
RANCHI:-बड़ी खबर राजधानी राँची से आ रही है जहां एक लाख कैश के साथ 10 जुआरी को गिरफ्तार किया गया है।यह कार्रवाई पंडरा ओपी इलाके के आईटीआई बस के पास मटका का जुआ अड्डे पर हुई है। ASP कोतवाली और सुखदेवनगर थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए खदेड़ कर 10 जुआड़ी को पकड़ा है जिसके पास एक लाख रुपया सहित जुआ खेलने का समान भी बरामद हुआ है।
दरअसल राजधानी रांची में जा खेलने के की शिकायत लगातार पुलिस को मिल रही थी।इस सिलसिले में एक गुप्त सूचना के आधार पर रांची पुलिस ने पंडरा ओपी इलाके में छापेमारी कर मटका खेलने और खेलाने वाले 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से एक लाख रुपये बरामद हुआ है.सभी से पंडरा ओपी में पूछताछ की जा रही है.
रांची से नैयर की रिपोर्ट