IPS राकेश दुबे के ठिकानों पर हुई छापमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा
PATNA:- भोजपुर के तत्कालीन एसपी सह आईपीएस अधिकारी के द्वारा अवैध तरीके से करोड़ों रूपये की संपत्ति अर्जित करने का खुलास हुआ है।यह खुलासा आर्थिक अपराध इकाई की टीम की छापमारी में हुई है।यह छापमारी राकेश दुबे के पटना के दो और झारखंड के जसीडीह के दो ठिकानों पर रविवार को की गयी थी।आर्थिक आपराध इकाई की टीम ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में यह कार्रवाई की गई है।
वेतन की राशी को छूने की जररूत नहीं पड़ी
आर्थिक आपराध इकाई की टीम के पटना और झारखंड के दो-दो ठिकानों की तलाशी में करोड़ों की चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ है।छापमारी करने गयी टीम के सूत्रों की मानें तो वैध तरीक से राकेश दुबे की अबतक की कमाई करीब 2.55 करोड़ है,पर छापमारी में उनके पास से मिले दस्तावेज में कई रियल स्टेट कंपनियों में पैसा लगाने के दस्तावेज मिले हैं।ईओयू के मुताबिक राकेश दूबे ने अपने वेतन से मिली राशी को छूआ तक नहीं हैं और अपने पद का दुरुपयोग कर काफी संपत्ति अर्जित की है, जिसमें जमीन, फ्लैट, दुकान और भूखंड शामिल हैं। उन्होंने परिजनों, मित्रों, व्यवसायिक सहभागियों और अन्य के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग कर काले धन को सफेद बनाने का प्रयास किया।ईओयू के अनुसार उन्होंने देवघर और रांची के आईपीसी इंफ्रास्ट्रक्चर , कामिनी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि , पाटलिपुत्रा बिल्डर्स , ख्याति कंस्ट्रक्शन, मैक्स ब्लिफ नोएडा , बिल्डकॉन एवं अन्य बिल्डर्स के साथ उनकी कंपनियों में नगद राशि का निवेश कर रखा है। तलाशी के दौरान ख्याति कंस्ट्रक्शन के बैंक खाते में 25 लाख रुपए हस्तांतरित करने के साक्ष्य भी मिले।
बालू माफिया से सांगठ-गांठ में सरकार ने की थी कार्रवाई
गौरतलब है कि बालू माफिया से सांठगांठ रखने के आरोप में सरकार ने राकेश दुबे को भोजपुर के एसपी पद से निलंबित कर दिया था और उसके बाद जांच पूरे मामले की जांच कई एजेंसी द्वारा की जा रही है।बालू माफिया से संबंध रखने के आरोप में सरकार ने भोजपुर के तत्कालीन एसपी राकेश दुबे के साथ ही औरंगाबाद के एसपी सुधीर कुमार पोरिका पर कार्रवाई की थी।इसके साथ ही कई डीएसपी एवं अन्य विभाग के अधिकारियों पर भी सरकार ने कार्रवाई की गयी थी। कार्रवाई के बाद बिहार सरकार ने बालू माफिया से मिलीभगत रखने वाले अधिकारियों के खिलाफ जांच का आदेश दिया है।इसके बाद संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई की टीम लगातार जांच और छापेमारी कर रही है।इस सिलसिले में पहले कई अधिकारियों के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम छापामारी कर चुकी है और आज भोजपुर के पूर्व एसपी राकेश दुबे के ठिकानों पर छापमारी हो रही है।
अरूण चौरसिया,कशिश न्यूज