Live

जन्मदिन के अवसर पर संस्कृति मंत्रालय पीएम मोदी को मिले उपहारों और स्मृति-चिन्हों का करेगा ई-नीलामी

A
Adminलेखक

ई-नीलामी से होने वाली आय नमामि गंगे मिशन को दी जाएगी

पटना:-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन के अवसर पर 17 सितंबर को देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहें हैं।इस कार्यक्रम में भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ ही केन्द्र एवं राज्य सरकार के मंत्री शामिल हो रहें हैं।इस अवसर पर 17 सितंबर को कोरना टीका का महा्भियान भी चलाया जा रहा है।

इस बीच भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय 17 सितंबर से पीएम मोदी के स्मृति-चिन्हों को ई-नीलामी की शुरूआत कर रहें हैं।इसमें पदक जीतने वाले ओलंपियन और पैरालिंपियन के स्पोर्ट्स गियर और उपकरण, अयोध्या राम मंदिर की प्रतिकृति,चारधाम, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, मॉडल, मूर्तियां, पेंटिंग, अंगवस्त्र आदि शामिल हैं।इस ई-नीलामी में कोई भी व्यक्ति या संगठन 17 सितंबर से 7 अक्टूबर, 2021 के बीच वेबसाइट https://pmmementos.gov.in के माध्यम से ई-नीलामी में भाग ले सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार ई-नीलामी से प्राप्त धनराशि गंगा के संरक्षण और कायाकल्प के उद्देश्य से नमामि गंगे मिशन को दी जाएगी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें