Hindi News / लातेहार में हाथियों के झुंड ने फिर से एक व्यक्ति को कुचलकर मार...

लातेहार में हाथियों के झुंड ने फिर से एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला

Edited By:  |
23096

लातेहार में जंगली हाथियों का आतंक बदस्तूर जारी है।यहां महज एक सप्ताह के अंदर हाथियों के झुंड ने दूसरी बार लोगों की जान ले ली ही।इस घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गया है।

यह मामला छिपादोहर थाना अंतर्गत बेतला वनक्षेत्र के कुचिला गांव का है,जहां ग्रामीण पुरन सिंह को हाथियों के झुंड ने कुचलकर मार डाला जबकि पुरन सिंह का एक साथी किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहा ।इधर घटना को लेकर स्थानीय लोगों में वन विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

स्थानीय लोग वन विभाग के वरीय पदाधिकारियों को घटनास्थल बुलाने की मांग को लेकर शव उठाने का विरोध कर रहें हैं।इधर आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश पुलिस और वन विभाग की टीम कर रही है।घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बीते शाम जंगल के रास्ते घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान हाथियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। जिसमें साथी पुरन को कुचल कुचलकर कर मार डाला। बतातें चलें कि महज सप्ताह भर पूर्व बीते 10 सितंबर को गांव के ही एक महिला को हाथियों के झुंड ने कुचलकर जान ले ली थी.इधर झुंड के आतंक से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

लातेहार से मनोज मेहता की रिपोर्ट