Live

LATEHAR में ED ने चिट फंड कंपनी डीजीएन की 1.74 एकड़ जमीन किया सीज

A
Adminलेखक

LATEHAR : बहुचर्चित चिट फंड कंपनी डीजीएन के खि़लाफ चल रही सीबीआई जांच के बीच ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने लातेहार जिला में बड़ी कार्रवाई की है।ईडी की टीम ने लातेहार के बरवाडीह प्रखंड के केचकी पंचायत अंतर्गत हड़पड़वा और बरवाडीह मुख्यालय डीजीएन द्वारा अर्जित किया गया 1.74 एकड़ जमीन को सीज कर लिया है।

प्रवर्तन निदेशालय के पदाधिकारियों ने बताया कि एक चिटफंड कंपनी के द्वारा लोगों से पैसा अर्जित कर इन जमीनों को खरीदा गया था। शिकायत के आलोक में इसे सीज किया गया है। बताते चलें कि डीजीएन कंपनी के द्वारा झारखंड के अलावे बिहार समेत कई राज्यों में पैसा दुगना करने के नाम पर लोगों को चुना लगाया गया। जिसके बाद झारखंड के दर्जनों थाने के साथ कई राज्य में मामला दर्ज होने के बाद पूरे मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इसी बीच ईडी द्वारा लातेहार में कंपनी के चल व अचल संपति को सीज करने की प्रक्रिया किया जा रहा है।

लातेहार से मनोज मेहता की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें