Live

नवादा में 70 लाख की ठगी मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार

A
Adminलेखक

NAWADA : बड़ी खबर नवादा से आ रही है जहां 70 लाख की ठगी मामले पर पुलिस में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी के अनुसार जिले के हिसुआ बाजार के जगदीश प्रसाद तथा उसके पुत्र दीपक कुमार को एक निजी स्कूल के निदेशक डॉ. आरपी साहू से हिसुआ में ही 31 डिसमिल जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 70 लाख रुपये ठगी कर जमीन नहीं देने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

शिकायतकर्ता आरपी साहू ने बताया कि 14 अक्टूबर 2018 को एक करोड़ 77 लाख रुपये में जमीन रजिस्ट्री का इकरारनामा किया गया था ।जिसके बदले बयाना के तौर पर 70 लाख रुपये दिए गए। जब जमीन रजिस्ट्री की तिथि निर्धारित हुई तब पता चला कि यह जमीन विवादित है ।जब रुपये वापसी के लिए कहा गया तो आजकल पर टालते हुए रुपये देने से इनकार कर दिया। इसके विरुद्ध हिसुआ थाने में हिसुआ थाना कांड संख्या 487 / 20 दर्ज किया गया ।

इस मामले पर नवादा के एसपी धूरत सायली ने बताया कि भारतीय दंड विधान की धारा 420 ,406 सहित कई सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। नवादा के एसपी ने भी इस बड़े रकम की ठगी के मामले को सही करार देते हुए गिरफ्तारी के आदेश दिए ।दोनों पिता-पुत्र ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में अग्रिम जमानत की अर्जी पेश की ।जिसे एक बड़े रकम की ठगी का मामला मानते हुए अस्वीकृत कर दिया गया,जिसके बाद दोनों पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।

दिनेश कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें