मारीशश के पूर्व प्रधानमंत्री नवीन चंद्र राम गुलाम की तबीयत खराब , दिल्ली एम्स में भर्ती , सी एम नीतीश ने पूछा उनका हाल चाल
जद यू के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव के सी त्यागी को नीतीश ने दी है जिम्मेवारी,
मारीशश के पूर्व प्रधान मंत्री नवीन चंद्र राम गुलाम की तबीयत खराब हो गयी है और उन्हें दिल्ली एम्स मे भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबित कोरोना संक्रमित होने के कारण उन्हें सास लेने में तकलीफ हो रही थी जिस कारण उन्हें गुरूवार को दिल्ली लाया गया और उन्हें एम्स के आई सी यू मे भर्ती कराया गया है.
एम्स के निर्देशक डा0 रणदीप गुलेरिया ,डा0 अंजना त्रिखा और डा0 नीरज निश्चल के नेतृत्व में डाक्टरो की टीम उनकी देख रेख कर रही है.
इसकी जानकारी देेते हुए जद यू के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव के सी त्यागी ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी एम्स के निदेशक डा0 रणदीप गुलेरिया से बातचीत की और डा0 नवीन चंद्र रामगुलाम के स्वास्श्थय के बारे में जानकारी ली. श्री त्यागी ने बताया कि मैं भी एम्स गया था और रामगुलाम जी के परिवार के संपर्क में हूं.
2005 से 2014 तक मारीशश केप्रधानमंत्री रह चुके नवीन चंद्र राम गुलाम के पिता सर शिवसागर राम गुलाम भी 1961 से 1982 तक मारीशश के प्रधानमंत्री रह चुके है और उन्हें वहां राष्ट्रपिता का दर्जा प्राप्त है. इनकी प्रतिमा पटना में गांधी मैदान के सामने भी 2008 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगवायी थी जिसका अनावरण नवीनचंद्र रामगुलाम ने किया था.
बिहार के भोजपुर जिले के हरिगांव के रहने वाले नवीनचंद्र राम गुलाम के पूर्वज मारीशश गये थे और वहां की आजादी में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी. बिहार के मुख्यमंत्री के साथ बैहतर संबंध होने के कारण नवीन चंद्र रामगुलाम की सेहत पर सी एम नीतीश की भी नजर है.
अशोक मिश्रा , कशिश न्यूज.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।