Live

छपरा में सरकारी एम्बुलेंस से भारी मात्रा में शराब बरामद

A
Adminलेखक

CHAPRA:- बिहार के सरकारी एंबुलेस से मरीज की जगह शराब की ढुलाई हो रही है...इसका जीता-जागता उदाहरण छपरा में देखने को मिला है।यहां सांसद निधि से प्राप्त एम्बुलेंस से शराब बरामद की गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार सारण जिला के भगवान बाजार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक एम्बुलेंस को थाना क्षेत्र के श्यामचक इलाके में पकड़ा और उसकी तलाशी ली तो चादर के नीचे छह बोरा देशी शराब बरामद हुआ।पुलिस ने चालक को तत्काल हिरासत में ले लिया है।एंबुलेंस को थाना लेकर पुलिस चली आई है।

एंबुलेंस चालक से पूछताछ के बाद डोरीगंज थाना क्षेत्र के कोटवा रामपट्टी पंचायत के मुखिया जयप्रकाश सिंह सहित दो नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध मद्य निषेध की धारा में मामला दर्ज कर लिया गया है। पकड़ी गई एम्बुलेंस सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी के सांसद निधि से 2019 में खरीदकर पंचायतों में मुखिया को सुपुर्द किया गया था ताकि ग्रामीण इलाकों से बीमार लोगो को स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुचाने में परेशानी का सामना नही करना पड़े लेकिन ठीक इसके उलट मरीजों को इमरजेंसी सेवा देने के लिए उपलब्ध कराए गए एम्बुलेंस से शराब की तस्करी की जा रही है।

छपरा से जाकिर अली की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें