Live

सीमांचल में अवैध तरीके से जमीन की खरीद-बिक्री कर रहें हैं घुसपैठिया-मंत्री रामसूरत राय

A
Adminलेखक

PATNA: भाजपा विधायक सह बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने सीमांचल को लेकर बड़ा बयान दिया है।भाजाप के प्रदेश कार्यक्रम में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में कार्यकर्ता एवं आमलोगों की फरियाद सुनने के बाद मीडिया से बात करते हुए राजस्व एवं भूमि-सुधार मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि सीमांचल के इलाकों में स्थानीय लोगों के द्वारा घुसपैठियों को बेतरतीब तरीके से बसाया जा रहा है और इन घुसपैठियों द्वारा जमीन की अवैध खरीद बिक्री की जा रही है।उनके विभाग की इस मामले की जानकारी मिली है और उनके आदेश पर विभाग के अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि सीमांचल के इलाके में जो गतिविधि चल रही है उस पर विभाग बिल्कुल सतर्क है और सभी जमीनों को चाहे वह जमीन जिस संस्था की है वह उसे ऑनलाइन किया जा रहा है,

मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि पूरे बिहार के मंदिर,मस्जिद,मठ समेत अन्य धार्मिक स्थलों एवं सभी तरह के जमीनों का अवलोकन कराया जा रहा है और सभी का ऑनलाइन दस्तावेज तैयार होगा, जिससे कोई भी व्यक्ति जमीन की खरीद बिक्री फर्जी तरीके से नहीं कर पायेगा।

पीएम की तारीफ करते हुए मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ रहा है।पीएम के जन्मदिन के आवसर पर 17 सितंबर को भाजपा के साथ ही बिहार सरकार एवं उनका विभाग विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

पटना से मरगूब आलम की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें