Live

बिहार पंचायत चुनाव- 2021...आज अधिसूचना....कल से नामांकन होंगे शुरु

A
Adminलेखक

पटना। बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी जोरों पर हैं। पंचायत चुनाव 2021 में इस बार कुल 11 चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं। चुनाव के तीसरे चरण की आज से प्रक्रिया शुरु हो गयी। तीयरे चरण के लिए आज अधिसूचना जारी होनी है। तीसरे चरण में 35 जिलों के 50 प्रखंडों में चुनाव होंगे। जिसके बाद कल से यानि गुरुवार से नामांकन शुरु हो जाएगा जो 22 सितम्बर तक चलेगा। 25 सितम्बर को जितने नामांकन होंगे, उसकी जांच होगी जबकि 27 सितम्बर को नाम वापसी की आखिरी तारीख है। 27 सितम्बर को ही जितने प्रत्याशी मैदान में होंगे, उन्हें सिंबल आवंटित किया जाएगा। तीसरे चरण में 8 अक्टूबर को मतदान होगा।

तीसरा चरण

मतदान कार्यक्रम तिथि
सूचना का प्रकाशन 15.09.21
नामांकन प्रारंभ 16.09.21
अंतिम तिथि 22.09.21
संवीक्षा की अंतिम तिथि 25.09.21
नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 27.09.21
प्रतीक आवंटन की तिथि 27.09.21
मतदान की तिथि 0810.21

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें