ACB ने गढवा में घूस लेते PHED के बड़ा बाबू को किया गिरफ्तार
गढवा-बड़ी खबर गढवा से आ रही है जहां पलामू एसीबी की टीम ने एक कर्मचारी को घूस लेते रंगेहाध गिरफ्तार किया है।एसीबी की टीम ने गढ़वा पेयजल स्वक्षता विभाग के बड़ा बाबू सह कैशियर त्रिलोचन प्रसाद को योजना के भुगतान में आठ हजार का घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
घूसखोर कर्मी सदर थाना क्षेत्र के उड़सुग्गी गांव में पानी टंकी की एक योजना में शिकायतकर्ता से जबरन पैसे की मांग कर रहा था जिसकी शिकायत शिकायतकर्ता ने पलामू एसीबी से की थी जिसके बाद पलामू एसीबी की टीम ने एक टीम गठित कर बड़ा बाबू को उनके कार्यालय से योजना में आठ हजार का घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर अपने साथ पलामू ले गई। एसीबी की इस कार्यवाई से पूरे सरकारी महकमा में हड़कंप मचा हुआ है।
गढवा से धर्मेन्द्र की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।