लोहरदगा में पुलिस जवान की संदिग्ध हालात में मौत
लोहरदगा- बड़ी खबर लोहरदगा से आ रही है जहां पुलिस लाइन में तैनात 30 वर्षीय जवान सुका उरांव की ड्यूटी के दौरान हुई मौत हो गयी।मृतक सुका उरांव रांची जिले के टांगरबंसली रहने वाला है।
मिली जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दौरान तबियत ठीक नहीं होने की बात जवान ने अपने सहयोगियों को बताई थी जिसके बाद उसे आराम करने की सलाह दी गयी।स बीच वह सोनो चला गया और सुबह में जब सहयोगी उस ठाने गये तो शरीर मे किसी तरह का हलचल नहीं दिख रहा था।जवान सुका उरांव को तुरंत सदर सदर अस्पताल लाया गया जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक पुलिस लाइन में मैगजीन की ड्यूटी में तैनात था।
जवान को मौत की सूचना रांची स्थित उसके रिश्तेदारों को दी गयी है वहीं इस घटना से पुलिस लाइन में भी मातम पसर गया।
लोहरदगा से अमित वर्मा की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।