जेईई मेन का रिजल्ट जारी..18 टॉपर में बिहार का वैभव भी शामिल
PATNA : जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है।इसमें कुल 44 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है।देश के कुल 18 छात्रों को पहला रैंक मिल है,जिसमें बिहार के वैभव का भी नाम शामिल है।इसमें सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश के 4 और राजस्थान के तीन छात्रों ने टॉपर में स्थान बनाया है।
इस साल कोरोना की वजह से एनटीए द्वारा जेईई प्रवेश परीक्षा चार बार आयोजित की गयी थी।पहली परीक्षा फरवरी दूसरी मार्च महीने में हुई थी,तीसरी परीक्षा जुलाई महीने और चौथी परीक्षा अगस्त-सितंबर माह में आयोजित की गयी।इस परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार की देर रात जारी की दी गयी है।इस रिजल्ट के आधार पर काउसलिंग और जेईई एडवांस की राह खुलती है।
रिजल्ट जारी होने से पहले जेईई मेन 2021 सत्र 4 के पेपर का फाइनल आंसर सीट jeemain.nta.nic.in पर 8 सितंबर को जारी कर दी गयी थी।इससे पहले जेईई मेन प्रोविजनल आंसर की जारी किया गया था, जो उम्मीदवार आंसर की से संतुष्ट नहीं थे वे गैर-वापसी योग्य 200 रुपये प्रति प्रश्न के शुल्क का भुगतान करके इसे 8 सितंबर (सुबह 11 बजे) तक चुनौती दे सकते थे। जेईई मेन परीक्षा समाप्त होने के कुछ दिनों बाद ही प्रोविजनल आंसर की जारी की जाती है। इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके जेईई मेन 2021 रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
5 अगस्त को तीसरे सत्र की जेईई मेन 2021 की फाइनल आंसर की जारी की थी। 29 जुलाई को सत्र 3 के लिए प्रोविजनल जेईई मेन 2021 आंसर की जारी की थी। उम्मीदवारों को एनटीए जेईई मेन उत्तर कुंजी 2021 के खिलाफ 31 जुलाई (5 बजे) तक आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी। अधिकारियों ने जेईई मेन 2021 के तीसरे सत्र का आयोजन 20, 22, 25 और 27 जुलाई को किया। जेईई मेन तीसरे फेज के लिए 7,09,519 उम्मीदवारों ने पंजियन कराया था, 7 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने जेईई मेन 2021 सेशन 3 में हिस्सा लिया था।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।