Live

सहरसा में भूमि विवाद में जमकर हुई मारपीट,एक की मौत दो हुए घायल

A
Adminलेखक

सहरसा : सलखुआ थाना क्षेत्र के कबीरा गांव में भूमि विवाद विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें एक की मौत हो गयी।मिली जानकारी के अऩुसार इस मारपीट में जिसमें एक पक्ष के तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए गये और अस्पताल ले जाने के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई, वहीं दो अन्य घायल का सलखुआ स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।

पाँच वर्ष पूर्व से चल रहा भूमि विवाद

दरअसल गांगो शाह और दिनेश शाह के बीच करीब पाँच वर्ष पहले से भूमिविवाद चल रहा था. जिसे सुलझाने के लिए कबीरा गांव में पंचायत बुलाई गई थी पंचायत समाप्त होने के बाद घर जाने के दौरान दिनेश शाह अपने लोगों के साथ मिलकर लाठी डंडे और लोहे की रॉड से गांगो शाह और उसके दो अन्य लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने घायल गांगो शाह को सलखुआ स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वही किशोर साह और रविन्दर साह घायल है जिनका इलाज चल रहा है...

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जाँच में जुट गई है।

सहरसा से शौकत अली की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें