नीतीश कैबिनेट के सभी प्रभारी मंत्री मंगलवार से दो दिन तक करेगें जिलो में कैंप, बाढ एवं सुखाड़ की स्थिति की करेगें समीक्षा
पी एम के जन्म दिन 17 सितंबर को यादगार बनाने की तैयारी में बिहार सरकार , नीतीश का एलान उस दिन चरम पर होगा वैक्सीनेशन अभियान
बाढ और सूखाड़ की विभिषिका झेल रहे बिहार की जमीनी हकीकत को जानने के लिये राज्य सरकार के मंत्री मंगलवार और बुधबार को जिलो में कैंप करेगें. यह निर्देश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रियो को दिया है. जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद पत्रकारो से बात करते हुए नीतीश ने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति कमजोर होने के बाबजूद हमने दो लाख कोरोना टेस्ट रोज कराने का निर्देश दिया है ताकि अधिक से अधिक लोगो की जांच हो सके . राज्य में कोरोना के अलावे निमोनिया वर्लड फ्लू समेत अनेक बीमारियो पर नजर रखने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम एक -एक चीजो पर नजर रखे हुए है और उससे निपटने की तैयारी भी की जा रही है.
बिहार में बाढ एवं सुखाड से हुए नुकसान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिये राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है लेकिन इससे हुए नुकसान का सही आकलन करने के लिये कल से सभी जिलो में प्रभारी मंत्री दो दिनो तक कैंप करेगें और हर एक एक चीज का आकलन कर अपनी रिपोर्ट देगें.बिहार मे बाढ से हुए नुकसान का आकलन करने आयी केन्द्रीय टीम के दौरे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उस टीम ने भी विभिन्न जगहो पर जाकर एक - एक चीज का आकलन किया है लेकिन वह क्या रिपोर्ट देती है वह तो बाद की बात है लेकिन राज्य सरकार खुद भी एक - एक चीज का आकलन करवा रही है.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्म दिन 17 सिंतबर को यादगार बनाने के लिए राज्य सरकार रिकार्ड वेक्सीनेशन करायेगी जिसकी तैयारी की जा रही है. राज्य में जनता की समस्या के निदान के लिए जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के अलावा सभी मंत्रियो को भी जनता दरबार लगाने पर नीतीश ने कहा कि इससे उनके विभाग से संबंधित समस्याओ का निदान हो पाता है.
जनता के दरबार में आयोजित आज के कार्यक्रम में मौजूद फरियादियो में अधिकाश लोगो ने मुख्यमंत्री के समक्ष शिक्षा और भूमि संबंधी मामलो को लेकर अपनी समस्या रखी जिस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियो को उचित कार्रवाई का निर्देश दिया.
अशोक मिश्रा , कशिश न्यूज.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।