स्मैक के पैसा के लिए कलयुगी बेटा ने पिता की पीट-पीटकर हत्या की
PURNIA:- बिहार के पूर्णिया में एक कलयुगी बेटे ने स्मैक के पैसा के लिए अपने ही पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी।निर्मम हत्या की यह घटना मधुबनी ओपी के शिवधाम की है ।
इस मामले में मृतक के बड़े पुत्र रंजीत कुमार पंडित ने कहा कि उनके छोटे भाई संजीत कुमार पंडित को स्मैक और नशे की लत लग गई थी। जिस कारण वह अक्सर अपने पिता से पैसे की मांग करता था।पैसा नहीं देने पर संजीत ने रोटी पकाने वाले ताबा और लाठी डंडे से पीट-पीटकर अपने पिता सखीचंद की हत्या कर दी।
गौरतलब है कि उनके पिता सखीचंद पंडित अपने ही घर पर रूफ फार्मिंग कर जीविकोपार्जन करते था।किसी तरह घर-परिवार चलता था पर छोटे भाई के स्मैकर बन जाने की वजह से पूरा परिवार बिखड़ गया है।अब उसके सिर से पिता का साया उठ गया है।
वहीं इस मामले पर मधुबनी ओपी के प्रभारी श्याम नंदन यादव ने कहा कि आरोपी पुत्र संजीत पहले भी चोरी और नशा के आरोप में जेल जा चुका है। पिता की हत्या के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और जेल भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अमित कुमार पूर्णिया
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।