गया पुलिस ने 3 करोड़ रुपए के ब्राउन शुगर के साथ 3 को किया गिरफ्तार
GAYA:- बिहार के गया में पुलिस ने 3 करोड़ रुपए मूल्य के ब्राउन शुगर के साथ 3 युवक को गिरफ्तार किया है।ये लोग ड्रग्स के इस बड़े कंसाइनमेंट को जिले के मानपुर इलाके में डिलीवरी देने जा रहे थे। उनके पास से 2 मोटरसाइकिल और 3 मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
इस संबंध में गया एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ड्रग्स के बड़े कंसाइनमेंट की डिलीवरी होने वाली है। जिसके बाद सिटी एसपी राकेश कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी टीम द्वारा जिले के मानपुर प्रखंड के मुफस्सिल थाना मोड़ के देवी मंदिर के समीप पुलिस लगी हुई थी। सूचना के अनुसार ही 2 मोटर साइकिलों पर सवार 3 युवक ड्रग्स की बड़ी खेप लेकर वहां से गुजर रहे थे। जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। उनके पास से सवा दो किलोग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। गिरफ्तार सभी युवक गया जिले के टनकुप्पा थाना क्षेत्र के बरसैता गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि इस ड्रग नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.. इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस धंधे से जुड़े और कई लोग भागने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।
गया से प्रदीप रंजन सिंह की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।