बकोरिया मुठभेड की जांच के लिए सीबीआई की टीम पहुंची पलामू....कई बडे अधिकारियों से भी हो सकती है पूछताछ
पलामू: पलामू का चर्चित बकोरिया मुठभेड की जांच के लिए सीबीआई की टीम पलामू पहुंच गयी है. करीब आठ महीने के अंतराल के बाद सीबीआई की टीम जांच करने पहुंची है। 8 जून 2015 को पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया में कथित मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए थे. इस मुठभेड़ की जांच सीबीआई कर रही है। अब तक इस मामले में 350 लोगों से पूछताछ हो चुकी है। इस बार सीबीआई द्वारा अपनी जांच में कई वरीय अधिकारियों से पूछताछ की संभावना है।
एक बार फिर से कथित बकोरिया मुठभेड़ की जांच तेज हो गई है. कथित बकोरिया मुठभेड़ की जांच के लिए सीबीआई की टीम पलामू पहुंच चुकी है. कथित मुठभेड़ की जांच लगभग पूरी हो चुकी है. सीबीआई के कई वरीय अधिकारी भी पलामू पहुंच रहे हैं। हैं. सीबीआईकी टीम घटनास्थल पर भी जाएगी। जांच टीम का नेतृत्व एएसपी रैंक के अधिकारी कर रहे हैं.
. 8 जून 2015 को बकोरिया के भलवही घाटी में कथित तौर पर 12 कथित नक्सली मारे गए थे। मारे गए कथित रुप से नक्सलियों में टॉप कमांडर आरके उर्फ अनुराग, उसका बेटा और भतीजा शामिल था. इस कथित मुठभेड़ में 4 नाबालिग, एक पारा शिक्षक और उसका भाई भी मारा गया था। इस मामले की साईजांच जांच कर रही थी। लेकिन सीआईडी की जांच धीमी होने के कारण हाईकोर्ट ने पूरे मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया था।
बकोरिया मुठभेड़ की जांच करने वाली FSL टीम से सीबीआई पूछताछ कर सकती है।.इसके अलावा तत्कालीन डीजी, सीआरपीएफ आईजी, डीआईजी, कमांडेंट, कोबरा कमांडेंट, सहायक कमांडेट से सीबीआई पूछताछ करेगी। पलामू के तत्कालीन अभियान एसपी से भी पूछताछ होने वाली है। अबतक जो जांच हुई है उसमें कुछ अधिकारियों ने मुठबेढ की फर्जी बताया था। लेकिन मारे गए कुछ के परिजन गवाही नहीं दे रहे हैं। अब तक इस मामले में 350 लोगों की गवाही हो चुकी है। ऐसा माना जा रहा है कि सीबीआई पलामू में अपनी जांच लगभग पूरी कर चुकी है और अब इसकी गे की जांच रांची में होगी।
:
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।