Live

छपरा में जाली नोट का धंधेबाज शिक्षक गिरफ्तार

A
Adminलेखक

CHAPRA:-बड़ी खबर बिहार के छपरा से आ रही है जहां 100 रूपये का जाली नोट खपना वाला शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है।

यह मामला छपरा के पचरौर बाजार का है।मिली जानकारी के अनुसार जाली नोट देकर सब्जी खरीदते शिक्षक को दुकानदारों ने पकड़ लिया और जब उनकी तलाशी ली तो आरोपी शिक्षक के पास से 5 हजार मूल्य का 100 रूपये का जाली नोट मिला और उसके बादमौके पर मौजुद दुकानदारों ने शि7कों को खूब खातरिदारी की और सूचना देकर तरैया पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपी शिक्षक नरायणपुर निवासी पंकज बैठा है।जो तरैया के प्राथमिक विद्यालय भलुआ भिखारी में शिक्षक है।स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस को बताया कि विगत एक सप्ताह से पचरौर बाजार में कोई 100 रुपये का जाली नोट किसी न किसी दुकानदार को दे रहा था।इसी क्रम में रविवार की शाम में उक्त व्यक्ति सब्जी खरीदकर दुकानदार को 100 रुपये का नोट दिया।दुकानदार जब चेक किया तो नोट जाली था।फिर दुकानदार के हल्ला करने पर अन्य दुकानदार एकत्रित हो गये और जाली नोट खपाते जालसाज शिक्षक को पकड़ पुलिस को सौप दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

छपरा से जाकिर अली की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें