तालिबान के समर्थकों को अफगानिस्तान जाना चाहिए..बीजेपी विधायक
DARBHANGA:-बीजेपी से मधुबनी ज़िले के बिस्फी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल हमेशा अपने बयान के लिए मीडिया की सुर्खियों में बने रहते है ।दरभंगा में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि हिन्दुस्तान में रहनेवाला सभी व्यक्ति हिन्दू और जिन्हें शक है वे अपना DNA टेस्ट करा लें.. इस वैज्ञानिक युग मे उन्हें पता चल जाएगा।उन्होंने कहा कि वे सभी अपने पूर्वजों को बदल दिया उन्हें आज भी दूसरे देश मे हिन्द मुसलमान कहा जाता है ।
विधायक हरिभूषण बचौल इतने पर ही नही रुके.. बल्कि AIMIM प्रमुख असुद्दीन ओवैसी को बरसाती मेढक बताते हुए जिन्ना का दूसरा रूप बता डाला.. उन्होंने कहा कि देश मे कुछ लोग तालिबानी और आतंकवादी से हमदर्दी रखने वाले कट्टरपंथी लोग हैं।ऐसे कट्टरपंथी सोच वाले लोगो को अफगानिस्तान जाने की सलाह देते हुए कहा कि वहाँ पेट्रोल और मकान सभी सस्ते है वे लोग वही चले जाएं ।हिन्दुस्तान में सभी धर्मों के लोग है यहाँ तक कि इस्लाम के सभी ग्रुप के लोग सिर्फ हिंदुस्तान में ही है इतना सुंदर देश को वामपंथी विचार धारा और इस्लामिक कट्टरपंथी सोच वाले नर्क बनाना चाहते है लेकिन नरेंद्र मोदी और अमित शाह के रहते ये कभी सफल नही हो सकते ।
विधायक हरिभूषण ने कहा कि बिहार और दरभंगा में भी ऐसे घुसपैठी है जिसे चिन्हित कर बाहर भेजना चाहिए । तालिबानी को आजादी के लड़ाके बताने वाले को नेहरू और महात्मा गांधी का उदाहरण देते बताया कि हिंदुस्तान के आजादी में कभी भी किसी पर अत्याचार नही किया लेकिन विश्व के इस्लामिक देश मे क्या हो रहा है सब जानते है लेकिन हिंदुस्तान में बैठे लिबरल गैंग और बुद्धिजीवी कहनेवाले वामपंथी चुप है ।
ओवीसी के उत्तर प्रदेश दौरे में अयोध्या का नाम फैजाबाद लिखने पर विधायक ने कहा कि उनके नाम बदलने से कुछ नही होगा । पाँच सौ वर्षों बाद जो कलंक वहाँ था उसे मिटा कर वहा भव्य राम मंदिर बन रहा है। ओवैसी राजनीत फायदे के लिए ऐसे कर रहे है ओवीसी को इस्लामिक कट्टरपंथी ओर साम्प्रदायिक व्यक्ति बताते हुए कहा कि ये सभी गजवा-ए-हिन्द के तहत विश्व को इस्लामी कारण करने की अंतर्राष्टीय योजना के तहत काम कर रहे है । उन्होंने बताया कि हिन्दुस्तान अब 1947 वाला हिंदुस्तान नही है ऐसे सोच के लोग के साथ जो भी देशद्रोही लोग है कुचल दिए जायेंगे ।
दरभंगा से गिरीश कुमार की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।