जाप नेता आनंद सिंह को अपराधियों ने मारी गोली..इलाके में सनसनी
PATNA:-बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां जनाधिकार पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह उर्फ डब्बू सिंह को अपराधियो ने गोली मार दी है।
यह मामला पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र के पाटलिपुत्रा कॉलनी हाउस नंबर 155 के पास की है।घटना के बाद आनन-फानन में आनंद सिंह को इलाज के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया गया,जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।घटना के बाद परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है।
घटना की जानकारी मिलते ही पाटलिपुत्र पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गयी है।पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा मिला है।इस मामले पर पाटलिपुत्र थानाध्यक्ष एसके शाही ने बताया कि पूरे मामले का जांच की जा रही है।प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी विवाद का लग रहा है।वहीं एसएसपी उपेन्द्र शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार ने कुछ लोगों का नाम बताया है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है और जल्द ही अपराधियों की शिनाख्त कर कार्रवाई की जायेगी।
मिली जानकारी के अनुसार एक कार से तीन लोग पाटलिपुत्र कॉलोनी आये और फिर आनंद सिंह से किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गयी।इसके बाद तीनों में से एक अपराधी ने आनंद सिंह पर गोली चला दी..फायरिंग की आवाज सुनकर आस-पास के लोग जुट गये जिसके बाद तीनों अपराधी वहां से भाग खड़े हुए वहीं स्थानीय लोगों ने घायल आनंद सिंह को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है,जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पटना से मरगूब आलम की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।