दानापुर सैन्य छावनी में नागरिक सैन्य संपर्क सम्मेलन आयोजित
बिहार राज्य के लिए नागरिक सैन्य संपर्क सम्मेलन (सी.एम.एल.सी) दानापुर छावनी में झारखण्ड एवं बिहार सब एरिया के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
फोरम को 2012 के बाद झारखण्ड एवं बिहार सब एरिया और बिहार सरकार के संयुक्त प्रयासों के फलस्वरूप फिर से शुरू किया गया है। सम्मेलन की अध्यक्षता लेफ्टिनेंट जनरल एस मोहन(सेनामेडल, विशिष्ट सेवा मेडल) जनरल ऑफिसर कमांडिंग, मध्य भारत एरिया और बिहार के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने संयुक्त रूप से की।संचालन समिति की अध्यक्षता मेजर जनरल राजपाल पुनिया, जनरल ऑफिसर कमांडिंग झारखण्ड एवं बिहार सब एरिया और चैतन्य प्रसाद अतिरिक्त मुख्यसचिव(गृह), बिहार ने की।इस फोरम ने कानून और व्यवस्था, भूतपूर्व सैनिक कल्याण, भूमि, बुनियादी ढांचे के विकास और बिहार राज्य में सशस्त्र बलों और राज्य प्रशासन के बीच संयुक्त समन्वय की आवश्यकता वाले पहलुओं से संबंधित बहु आयामी मुद्दों पर चर्चा की।फोरम ने कई एजेंडा पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया और भविष्य में इसे आगे बढ़ाने के लिए संयुक्त समन्वय तंत्र विकसित किया। अंत में एक प्रस्ताव पारित किया गया कि सेना और नागरिक प्रशासन दोनों संयुक्त रूप से बिहार में कई विकास परियोजनाओं का संचालन करेंगे।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।