भतीजा चिराग के गुहार पर भी नहीं पहुंचे चाचा नीतीश कुमार , तेजस्वी का निशाना चाचा ने नही निभाया शिष्टाचार
श्रद्दांजलि सभा में जद यू का ना कोई बड़ा नेता और ना ही कोई मंत्री पहुंचे, चिराग के चाचा केन्द्रीय मंत्री पति कुमार पारस ने ने दी अपने भाई को श्रद्धांजलि
पूर्व केन्द्रीय मंत्री और लोजपा सुप्रीमो स्व रामविलास पासवान की पहली बरसी पर आयोजित श्रद्दाजलि कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चिराग पासवान के गुहार के बाद भी नही पहुंचे. हालांकि रविवार को स्व रामविलास पासवान के श्री कृष्णा पुरी स्थित आवास पर बिहार के महामहिम राज्यपाल फागू चौहान . बिधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार सिंहा, उप मुख्यमंत्री रेणु देवी स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय , विधान सभा मे विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव और कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा समेत अनेक नेता तो पहुंचे लेकिन जिनका भर दिन इंतजार चिराग पासवान करते हुए वह उनके चाचा मुख्यमंत्री आखिर अंत तक नही पहुंचे.
हालांकि रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक पत्र के माध्यम से और सी एम नीतीश कुमार ने भी शंक्षिप्त शोक संदेश के जरिये स्व रामविलास पासवान को अपनी ओर से श्रद्धांजलि तो दे दी लेकिन चिराग और उनके समर्थक भर दिन नीतीश की राह देखते रहे लेकिन नीतीश की कौन कहे जद यू का कोई बड़ा नेता और मंत्री भी नही पहुंचा.
इस अवसर पर विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद ने स्व पासवान को बड़ा नेता बतलाते हुए कहा कि इस अवसर पर कोई राजनीति करना ठीक नही लेकिन मुख्यमंत्री जी को बड़े होने के नाते शिष्टाचार
निभाना चाहिये.हालांकि इस अवसर पर चिराग ने बीजेपी के सभी बड़े केन्द्रीय नेताओं समेंत कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और राहुल गांधी को भी निमंत्रण दिया था लेकिन दोनो दलो का कोई केन्द्रीय नेता ने अपनी उपस्थिति दर्ज नही करायी.
श्रद्दांजलि कार्यक्रम के बहाने चिराग ने अपनी राजनीतिक हैसियत और पिता की विरासत पर कब्जा करने की कवायद की थी लेकिन बिहार के कई बड़े नेताओं की गैर मौजूदगी ने उनके मंसूबे पर फिलहाल पानी फेर दिया.
अशोक मिश्रा , कशिश न्यूज.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।