Live

छोटे भाई की हत्या के आरोप में बड़ा भाई गिरफ्तार

A
Adminलेखक

GODDA:-बड़ी खबर गोड्डा से आ रही है जहां छोटे भाई की हत्या के आरोप में पुलिस ने बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है।यह मामला गोड्डा जिला के महागामा थाना क्षेत्र के नयानगर का है जहां जमीनी विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी थी और 3 दिन तक शव को घर मे छुपा कर रखा था।

इस हत्या की खबर मृतक की पत्नी को नैहर मे मिली थी।इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए छानबीन शुरू की थी।पुलिस ने शक के आधार पर मृतक के बड़े भाई कम्मो रविदास को कस्टडी में लेकर पुछताछ शुरू की थी।इस पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूला हैं।पुलिस की मानें तो जमीनी विवाद में दोनो भाई के बीच झगड़ा शुरू हुआ था जिसमें बड़े भाई ने पत्थर से कुच कर छोटे भाई की हत्या कर दी थी।

गोड्डा से आदित्य आनंद की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें