Live

SSB के हेड कांस्टेबल मितन राम के अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब .. लोगो ने नम आँखों से दी श्रद्धांजली

A
Adminलेखक

SITAMADHI:- SSB में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात शहीद मितन राम को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजली दी गयी।शहीद मितन राम सीतामढी के रीगा प्रखंड के फतेहपुर गिरमिसानी गाँव का रहने वाले थे।शहीद का शव गांव में पहुंचते ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी और यहां के युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर शहीद को श्रद्धांजली दी।

बताते चलें कि शहीद जवान मितन राम एसएसबी के 14 वीं बटालियन में हेड कांस्टेबल के पद पर जम्मू कश्मीर में पदस्थापित था।ग्रामीणों की माने तो शहीद पांच भाई था ,जिसमे दो भाई सेना में कार्यरत था। शहीद जवान मितन राम लगभग पांच साल पहले एसएसबी में भर्ती हुआ था।10 दिन पूर्व वह अपने घर से छुट्टी समाप्त कर नौकरी पर गया था। शहीद अपने पीछे अपने माँ- पिता के साथ अपनी पत्नी व एक साल के नन्हे बेटे को छोड़ कर गये हैं।

गौरतलब हो कि विगत 10 सितम्बर को AIRT ट्रेनिंग के दौरान वह अचानक जमीन पर गिर गया था जिसके बाद सहकर्मियों के द्वारा से CPR दिया गया और आनन-फानन में यूनिट हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार कर स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें SDH चंदौरा रेफर कर दिया गया । अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

मौत की खबर जैसे ही परिवार तक पहुँची तो चारो-ओर चीख-पुकार मच गयी।परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।वहीं गांव के लोग भी शोकाकुल हैं।गांव पहुंचने पर एक ओर जहां युवाओं में शहीद मितन राम अमर रहे के नारे लगाये वहीं एसएसबी के अधिकारियों द्वारा उन्हें श्रद्धांजली दी गयी वहीं उपस्थित जवानों ने सलामी देकर उन्हें अंतिम विदाई दी।श्रद्धांजली के मौके पर बथनाहा विधायक अनिल राम, पूर्व नगर विधायक सुनील कुशवाहा , बसवरिया निवासी पूर्व सैनिक अनिल कुमार, सुरसंड के मुखिया समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

सीतामढ़ी से अमर नाथ सहगल की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें