सोशल मीडिया पर फिल्म देखकर छात्रों ने ली अपराध की ट्रेनिंग
PATNA:-कोचिंग में पढाई कर अधिकारी बनने का ख्वाब लेकर पटना आया छात्रों का समूह सोशल मीडिया पर अपराध की फिल्मे देखकर अपराधी बन गया और लूट की घटना को अंजाम देने लगा।राजधानी की पटना पुलिस ने ऐसे ही लूट गिरोह का उद्भेदन किया है।
मिली जानकारी के अनुसार तीनों के माता-पिता ने बेहतर शिक्षा लेकर अधिकारी बनने का ख्वाब लेकर अपने बेटे को पटना पढाई के लिए भेजा था।तीनों ने कोचिंग में एडमिशन भी लिया था और उसके बाद सोशल मीडिया के जरिये अपराध जगत की फिल्म देखना शुरू किया और फिर इस फिल्म के माध्यम से ही अपराध की घटना को अंजाम देने की ट्रेनिंग ले ली।उसके बाद शातिराना तरीके से अपराधिक घटना को अंजाम देना शुरू कर दिया।
पटना एसएसपी उपेन्द्र शर्मा ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए कहा 2 सितंबर को शास्त्री नगर के महावीर ज्वेलर्स में हुए लूट कांड का खुलासा कर लिया गया है।इस लूट में शामिल सभी आरोपी का यह पहला अपराध है और इन लोगों ने अपराध की ट्रेनिंग सोशल मीडिया से ली।पुलिस इस मामले का खुलासा ना करें इसके लिए इनलोगं ने सारे उपाय किए हुए थे। पुलिस को इन लोगों को गिरफ्तार करने के लिए उसी लॉज में किराए पर रहना पड़ा जिस लॉज में यह लोग रहते थे आखिरकार पुलिस को सुराग हाथ लगा और फिर इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।इनलोगों की निशानदेही पर लूटा गया सारा समान बरामद हो गया है।
पटना के एसएसपी का कहना है यह अपने आप में बड़ा ही शर्मनाक है कि पटना आकर पढ़ने लिखने वाला युवक अपराधी बन रहा है और अभिभावक को इस बात की कोई जानकारी नहीं हो पा रही है फिलहाल एक अन्य युवक फरार है उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।
पटना से मरगूब आलम की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।