बिहार विधान परिषद के एक सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा..4 अक्टूबर को होगी वोटिंग
जदयू के तनवीर अख्तर के निधन के बाद एक सीट हुई थी खाली
PATNA :निर्वाचन आयोग ने बिहार विधान परिषद की खाली पड़ी एक सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान कर दिया है।इस सीट पर 4 अक्टूबर को मतदान होगा।यह सीट जदयू विधान पार्षद तनवीर अख्तर के निधन से खाली हुई है।
भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक इस उपचुनाव के लिय़ 15 सितंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी.22 नवंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किएया जायेगा जबकि 23 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 27 सितंबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकेगें।
एक से ज्यादा प्रत्याशी खड़ा होने की स्थिति में 4 अक्टूबर को वोटिंग कराई जाएगी.सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतों की गिनती होगी।
गौरतलब है कि तनवीर अख्तर विधानसभा कोटे से एमएलसी निर्वाचित हुए थे. वे कांग्रेस से जेडीयू में आये थे।बाद में वे कांग्रेस से जेडीयू में आ गये थे।9 मई को तन्वीर अख्तर का निधन हो गया था।उनका कार्यकाल 21 जुलाई 2022 तक है.अब शेष कार्यकाल के लिए इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।