कमरा आवंटन मामले पर अध्ययन के लिए बनी 7 सदस्यीय कमेटी....45 दिनों में रिपोर्ट..
रांची- झारखंड विधानसभा में कमरा संख्या TW-348 को नमाज पढने के लिए आवंटन मामले में विधानसभा की सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। विधानसभाध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने सात सदस्यीय कमेटी को यह पूरा मामला सोंपा है। सात सदस्यीय कमेटी में प्रदीप यादव, नीलकंठ सिंह मुंडा, सरफराज अहमद, विनोद सिंह, लंबोदर महतो और दीपिका पांडे सदस्य होंगे जबकि स्टीफन मरांडी इस कमेटी के संयोजक होंगे। कमेटी 45 दिनों में पूरे मामले का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट देगी।
आज सदन के पहले हाफ में बीजेपी ने फिर इस मामले पर हंगामा किया ौर वेल तक पहुंच गए। उसके बाद विधायक सरफराज अहमद ने मांग की कि इस मामले पर कमेटी बनें। जो हर पहलू पर विचार करे। सरपराज अहमद की इस मांग पर विधाय़क प्रदीप यादव और बंधु तिर्की ने भी सहमति जताई। जिसपर विधानसभाध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने इस मांग को स्वीकार करते हुए पूरे मामले का ध्ययन करने के लिए कमेटी बनाने की बात कही।
दो सितम्बर को जैसे ही नमाज पढने के लिए कमरा आवंटन करने का आदेश आया। पूरे झारखंड में भूचाल सा मच गया। बीजेपी ने इस मामलेको सदन से लेकर सडक तक आन्दोलन करना शुरु कर दिया. पांच दिनों के सत्र में यही एक मात्र मुद्दा छाया रहा। बीजेपी के इस पुरजोर विरोध का नतीजा रहा कि विधानसभा में इसके लिए कमेटी बनाने की मांग उठी।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।