शेखपुरा कोर्ट परिसर में हुई अनोखी शादी
शेखपुरा न्यायालय परिसर स्थित बजरंग बली मंदिर में एक अनोखी शादी हुई जिसमें प्रियंका और शम्भू ने ईश्वर को साक्षी मानते हुए एक दूसरे को माला पहनाकर नई जिंदगी की शुरूआत की।इस शादी की चर्चा और तारीफ चारो तरफ हो रही है।
बिहारशरीफ के रहने वाले शम्भू ने शेखपुरा के हुसैनाबाद की रहने वाली प्रियंका से मंदिर में शादी कर ली है।दुल्हन बनी प्रियंका की शादी शेखपुरा के बरबीघा प्रखंड क्षेत्र तेउस गांव में हुई थी जिससे प्रियंका के तीन बच्चे भी हुए हैं,पर एक साल पहले प्रियंका के पति की मौत शराब पीने की बजह से हो गयी थी।पति की मौत के बाद प्रियंका और उसके तीन बच्चों पर दुखों का पहड़ा टूट पड़ा था क्योकि घर में कमानेवाला कोई नहीं था..ऐसे में शेखपुरा के रहनेवाले शम्भू ने प्रियंका का हाथ आगे बढकर थामा है।उसने प्रियंका के तीन बच्चों को पिता का प्यार देने का वचन दिया है।
दरअसल शम्भू की भी शादी हुई थी पर बीमारी की वजह से उसके पत्नी की मौत पिछले साल हो गयी थी।परिवार के बुजुर्ग माता-पिता का देखरेख करने के लिए घर में कोई महिला नहीं थी।इसलिए शम्भू ने परिवार और समाज की मर्जी से प्रियंका के साथ नये जीवन की शुरूआत की है।
शादी के बाद प्रियंका ने कहा है कि वो इस शादी से खुश हैं।शम्भू से उसकी पहली मुलाकात एक अस्पताल में अपने मामा के इलाज के दौरान हुई थी।उन्हौने मामा के इलाज के दौरान काफी मदद की था और फिर अपने निजी जिदंगी के बारे में बताया था।हम दोनो की जान-पहचान वहीं से आगे बढी और फिर रिश्तेदारों की सहमति से दोनो ने नई जिंदगी की शुरूआत की है।वे अपने पति और बच्चों के साथ ही घर के अन्य सदस्यों का पूरा ख्याल रखेंगी।
वहीं शम्भू ने बताया कि दोनो का परिवार की मर्जी से ये शादी हो रही है इससे दोनो परिवार के लोग काफी खुश हैं।सिविल कोर्ट परिसर के मंदिर में हुई इस शादी में प्रियंका और शम्भू के रिश्तेदार के साथ ही कई अधिवक्ता एवं अन्य लोग भी शामिल हुए।कोर्ट के एक अधिवक्ता ने कहा कि इस तरह की शादी समाज को साकारात्मक संदेश भी देता है ।
शेखपुरा से धर्मेन्द्र की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।