ज्वेलरी दुकान में आग लगने से 30 लाख से ज्यादा का नुकसान
GARHWA:- शहर के एक ज्वेलरी दुकान में शॉट सर्किट से भीषण आग लग गई जिससे दुकान में करीब 30 लाख के नुकसान का आकलन किया जा रहा है।समय रहते आग पर काबू पाने की वजह से एक बड़ी आबादी तबाह होने से बच गई।
आगलगी की यह घटना गढ़वा शहर के पुरानी बाजार में देर रात राकेश एवं शिव बाबू के दुकान मे हुई है।आग की लपटे इतनी तेज दिख हही थी कि आस-पास लोगों को ठहरना मुश्किल हो रहा था।इस आग की लपटें देखकर कपड़ा पट्टी मार्केट के दुकानदार भयभीत हो गये क्योकि इस दुकान से सोना-चांदी एवं कपड़ा की कई दुकानें एक दूसरे से सटी हुई हैं।इस आगलगी में 30 लाख के नुकसान का आकलन किया गया है।
देर रात आग लगने के बाद स्थनीय लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने दमकल की गाड़ी को फोन कर बुलाया जहां दमकल की तीन गाड़िया पहुँच कर आग पर काबू पाया ...अगर आग सही समय पर नहीं बुझ पाती तो आस-पास के दुकानों को भी नुकशान पहुंच सकता था।
अगलगी की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ ही सैकड़ों की संख्या में स्थनीय दुकानदार भी मौके पर पहुंचे।वहीं इस मौके पर सर्राफा संघ के पदाधिकारियो ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि अपने अपने दुकानों को बंद करते समय चेक अवश्य कर लिया करें।
गढवा से धर्मेन्द्र की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।