Live

नदी में SSB जवान की खोजबीन जारी

A
Adminलेखक

BAGHA:- जंगल में नदी पार करते समय नदी में गिरने से लापता हुए एसएसबी जवान की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।जवान की तलाश में कई टीम नदी के अलग-अलग जगह पर सर्च में लगी हुई है।

दरअसल बुधवार को एसएसबी 65वी वाहिनी में तैनात जवान मोहम्मद असलम अपने छह साथियों के साथ कमरछिनवा बीओपी से हाथीनाला जा रहे थे। इसी दौरान नदी के तेज धारा में उनका पांव फिसल गया ।जिसके कारण वह नदी के तेज धार में बह गए ।

इस घटना की जानकारी मिलते ही एसएसबी हेड क्वार्टर में अफरा तफरी का माहौल बन गया।जवान को खोजने के लिए एसएसबी के कई सैनिक घटनास्थल व आसपास निरीक्षण कर रहे हैं ।जवान के नदी में बहने से मौत की आशंका जताई जा रही है।वहीं सर्च ऑपरेशन में लगी टीम को भी तक सफलता नहीं मिल पाई है।

बगहा के राकेश सोनी की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें