Live

राजधानी में STF अधिकारी बनकर अपराधियों ने दवा व्यवसायी से 5 लाख लूटा

A
Adminलेखक

PATNA:- राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं..इसका एक उदाहरण आज गोविंद मित्रा रोड में दिखाई पड़ा।यहां अपराधियों ने एसटीएफ अधिकारी बनकर दवा व्यवसायी से 5 लाख की लूट कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार पटना के गोविंद मित्रा रोड में बक्सर से आए दवा व्यवसाई को बुलेट सवार तीन लोगों ने रोका और कहा कि हम एसटीएफ के अधिकारी हैं।जांच में एक व्यक्ति के बैग से रिवाल्वर बरामद हुआ है।इसलिए सभी लोगों के बैग की जांच की जा रही है। उस दवा व्यवसायी ने एसटीएफ का अधिकारी समझकर उसे अपना बैग दे दिया।उसके बाद बुलेट सवार ने से व्यक्ति को हथियार दिखाकर डरा दिया और बैग से 5 लाख की राशी लेकर फरार हो गया।

दिन-दहाड़े हथियार के बल पर 5 लाख की लूट की घटना के सूचना पर पीरबहोर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की है और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि फर्जी एसटीएफ अधिकारी की शिनाख्त कर उसपर कार्रवाई की जा सके।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें