Live

बीजेपी का विधानसभा घेराव....कार्यकर्ताओं ने तोडी बैरिकेटिंग..पुलिस ने जमकर चटकाई लाठियां....चला वाटर कैनन..

A
Adminलेखक

रांची- झारखंड विधानसभा में नमाज पढने के लिए कमरा आवंटन मामले में बीजेपी के हजारों कार्यकर्ताओं ने विधानसभा का घेराव किया। कार्यकर्ता इस कदर उत्तेजित थे कि उन्होंने पुलिस बी भारी सुरक्षा के बीच जगन्नाथ मंदिर के पास लगाई बैरिकेटिंग को तोड दिया। जिसके बाद पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां चटकाईं। प्रदेशनकारी कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन भी चलाना पडा। इसमें कई कार्यकर्ता घायल भी हुए। पुलिस की कार्यवाई करे बाद घेराव के नेतृत्व कर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और बाबूलाल मरांडी वहीं पर धरना पर बैठ गए।

पहले जानिए मामला है क्या

2 सितम्बर को झारखंड विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए टीडब्लू 348 कमरा नंबर नमाज के लिए आवंटित हुआ था। इस संबंध में विधानसभा की ओर से आवंटन संबंधी पत्र भी जारी किया। उसी के बाद से मामला तूल पकड रहा है।

विधानसभा में कमरा आवंटन के विरोध में बीजेपी अग्रेसिव

2 सितम्बर को विधानसभा में नमाज पडने के लिए विधानसभा की ओर से एक कमरा TW-348 आवंटित किया गया। उसके बाद बीजेपी ने सडक से सदन तक इस मुद्दे पर हंगामा बरपाना शुरु कर दिया। बीजेपी ने बुधवार को इस मामले पर विधानसभा का घेराव किया। प्रदर्शनकारी बीजेपी कार्यकर्ताओं की संख्या हजारों में थी, जिससे थोडी देर के लिए हरमू रोड का इलाका पूरी तरह जाम हो गया। कार्यकर्ताओं का हुजूम जब जगन्नाथ मंदिर के पास पहुंचा तो पुलिस ने बैरिकैटिंग लगा रखी थी, लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बैरिकैटिंग को ध्वस्त कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने लाठियां बरसानी शुरु कर दी। लेकिन कार्यकर्ता नहीं रुके तो पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बैछार करनी शुरु कर दी। पुलिस की लाठीचार्ज और वाटर कैनन से कार्यकर्ताओं में भगदड मच गयी। पुलिस के लाठी चार्ज से कई कार्यकर्ता बुरी तरह घायल भी हो गए।

दीपक प्रकाश और बाबूलाल मरांडी बैठे धरना पर

विधानसभा घेराव का नेतृत्व कर रहे प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और बाबूलाल मरांडी को भी चोटे आई। पुलिस के एक्शन के बाद ये दोनों नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ वहीं पर धरना पर बैठ गए। दोनों नेताओं ने एक स्वर से कहा कि बीजेपी इस मामले पर अभी रुकेगी नहीं, बल्कि इस आन्दोलन को गांव गांव तक ले जाएंगे।

सदन के भीतर भी हंगामा

नमाज के लिए कमरा आवंटन करने के मामले में बीजेपी सदन के भीतर भी काफी अग्रेसिव है। उसके विधायक दो दिनों से लगातार सदन के भीतर ढोल, मंजीरा, डमरु, बजाकर कीर्तन गाकर और हनुमान चालीसा पढकर अपना विरोध जता रहे हैं। बीजेपी विधायकों ने विधानसभा परिसर में मंदिर बनवाने और हनुमान चालीसा पढने के लिए हर मंगलवार को 12.30 बजे का समय निर्धारित करने के लिए विधानसभाध्यक्ष से मांग की है।

बीजेपी जिस तरह से कमरा आवंटन मामले पर आन्दोलन के मूड में है, उससे साफ जाहिर है कि झारखंड में अभी सियासी तूफान थमेगा नहीं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें