Live

भोजपुर के निलंबित MVI विनोद के आवास पर EOU की छापेमारी

A
Adminलेखक

PATNA:-बिहार में बालू माफिया के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई जारी है।आय से अधिक संपत्ति मामले में पटना के तत्कालीन एमवीआई विनोद कुमार के आवास पर छापेमारी की जा रही है।आर्थिक अपराधी इकाई की टीम उनके पटना स्थित आवास के साथ ही आरा और बक्सर में भी छापेमारी कर रही है।

गौरतलब है कि आय से अधिक संपत्ति मामले में विनोद कुमार के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था और सरकार ने बालू माफिया से सांठगांठ रखने के आरोप में विनोद कुमार को इस साल के जुलाई माह में ही निलंबित कर दिया था।

दरअसल 1 मई से बिहार सरकार के गृह विभाग ने बालू उत्खनन पर रोक लगी थी।उसके बाद भी कई जगह बालू का अवैध उत्खनन हो रहा था। शिकायत के बाद आर्थिक इकाई की टीम ने इस मामले की जांच की थी,जिसके बाद सरकार ने दो आईपीएस समेत कई अधिकारियों पर कार्रवाई की थी।

इस क्रम में आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने भोजपुर जिले के एमवीआई विनोद को अवैध बालू उत्खनन में शामिल पाया था।विनोद के ऊपर बालू के अवैध कारोबार में शामिल लोगों का साथ देने का आरोप लगा था। इस मामले को लेकर परिवहन विभाग आरोपी एमवीआई विनोद से दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण माँगा था।एमवीआई विनोद की स्पष्टीकरण से असंतुष्ट सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया था।

पटना से मरगूब आलम की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें