Live

SBI की खुसरूपुर CSP शाखा से दिनदहाड़े 2 लाख की लूट

A
Adminलेखक

PATNA:-बड़ी खबर राजधानी पटना से सटे खुसरूपुर से आ रही है जहां अपराधियों ने दिन-दहाड़े हथियार के बल पर 2 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया है।लूट की यह घटना में खुशरूपुर थाने के ठीक सामने एसबीआई के सीएसपी केन्द्र से हुई है।

मिली जानकारी के अऩुसार दो युवकों सीएसपी केन्द्र के अंदर पहुंचे और पिस्टल का भय दिखाकर 2 लाख लूट कर फरार हो गए।दिनदहाड़े हुए लूट की इस घटना से हड़कंप की स्थिति बन गई है।लूट की घटना को अंजाम देकर जब अपराधी फरार हो गये..उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है।थाना के नजदीक दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है।

पटना सिटी से उमेश चौबे की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें