Live

मधुमक्खी के डंक से दो मासूम सगे भाई की मौत,चार परिजन जख्मी

A
Adminलेखक

GIRIDIH:-बड़ी खबर झारखंड के गिरीडीह से आ रही है जहां मधुमक्खी के काटने से दो सगे भाई की मौत हो गयी है जबकि चार अन्य घायल हो गयें हैं।

यह दुखद घटना गिरिडीह के गावां प्रखंड के नीमाडीह पंचायत अंतर्गत बघजंत गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम बघजंत के रहने वाले नारायण भूला के दो बेटे नजदीक के ही देवानी जंगल में बकरी चराने गए थे. इसी दौरान दोनों सगे भाई 12 वर्षीय उत्तम भूला और 10 वर्षीय गौतम भूला पत्ता तोड़ने के लिए एक पेड़ पर चढ़ गये,.जंहा मधुमक्खियों ने बच्चों पर हमला बोल दिया।बच्चें की शोर सुनकर बच्चे की बुआ मलवा देवी, फूफा अर्जुन भूला और फुफेरी बहन सोनी कुमारी और करिश्मा कुमारी बचाने के लिए मौके पर पहुंची तो मधुमक्खियों के झुंड ने इन चारों को भी जगह-जगह काट लिया।किसी तरह सभी मिलकर दोनों बच्चों को उठाकर घर लाये...रात में दोनो भाई की स्थिति गंभीर हो गयी जिसके बाद आद सुबह उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था जहां रास्ते में ही दोनो की मौत हो गयी।

एक ही परिवार के दो सगे भाई की मौत से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है महिला समेत अन्य लोगों का रो-रोकर बुला हाल है।वहीं स्थानीय ग्रामीण भी दुखी हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें